Safest city in the world Tokyo: जापान की राजधानी टोक्यो को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा हासिल है। इसके बाद सुरक्षित शहरों की लिस्ट में नंबर आते हैं ओसाका, एम्सटर्डम, सिडनी और टोरंटो के। टोक्यो इतना सुरक्षित शहर है कि यहां महिलाएं तो दूर 6 वर्ष का छोटा बच्चा भी आराम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट – बस, मेट्रो में अकेले यात्रा कर सकता है। जबकि पूरे विश्व में ना सिर्फ़ स्त्रियों बल्कि सभी पर अपराधों, हत्याओं में बढ़ोत्तरी हो रहा है।
दुनिया भर में बढ़ रहे अपराध
एक ओर दुनिया में तेजी से क्राइम बढ़ रहे हैं। स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम गोलियां चल रही हैं। वहीं महिलाएं और बच्चे तो अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। उनके विरुद्ध उत्पीड़न के मुद्दे दिनोंदिन बढ़ रहे हैं, वहीं टोक्यो में ऐसी चाकचौबंद व्यवस्था है कि यहां क्राइम ना के बराबर होते हैं। यहां बच्चे-महिलाएं समेत सभी लोग आराम से बिना किसी डर के दिन-रात में किसी भी समय कहीं भी आ-जा सकते हैं।
पुलिस की मौजूदगी
टोक्यो के इतने सुरक्षित होने के पीछे कई कारण हैं। इसमें यहां पुलिस की अच्छी-खासी मौजूदगी, मजबूत सामाजिक मानदंडों, बंदूक पर कठोर नियंत्रण के कानून आदि शामिल हैं। साथ ही यहां के नागरिक सांस्कृतिक रूप से बहुत संगठित और जिम्मेदार हैं। यह भी टोक्यो में क्राइम रेट कम होने के पीछे बड़ा कारण हैं।
हर स्थान छोटे-छोटे पुलिस स्टेशन
टोक्यो में “कोबन” नाम से छोटे-छोटे थाने पूरे शहर में हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों के लिए पुलिस सहायता लेना बहुत आसान होता है। साथ ही जापान में बहुत कठोर बंदूक कानून हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए इन हथियारों को प्राप्त करना बहुत कठिन होता है। इसके अतिरिक्त जापानी समाज सामाजिक सद्भाव और नियमों के पालन पर बल देता है, जो कम क्राइम रेट में सहयोग देता है।