186
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को मोदी गवर्नमेंट 3.0 का पहला बजट पेश कर दिया है. यह निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया सातवां बजट था. इस बजट में वित्त मंत्री ने करदाताओं को बड़ा तोहफा दिया. आइए कुछ बिंदुओं से समझते हैं कि इस बजट में आम आदमी को क्या-क्या मिला है.
- वेतनभोगी कर्मचारियों के लिये स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया है. न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब्स को बदल दिया है. इससे करदाताओं को 17,500 रुपये तक की बचत होगी.
- मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा.
- एनपीएस में नियोक्ता द्वारा किए जा रहे सहयोग को कर्मचारी के वेतन के 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है.
- सोना-चांदी होगा सस्ता, इन पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर कर 6 प्रतिशत और प्लेटिनम पर 6.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है.
- कैंसर रोगियों को राहत देते हुए तीन और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह हटाया गया है.
- मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर होंगे सस्ते, बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है.
- पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के अनुसार 1 करोड़ शहरी गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों को फायदा मिलेगा.
- देश की टॉप कंपनियों में 5 वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग मिलेगी यानी इंटर्नशिप मिलेगी. 5 हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की पीएम इंटर्नशिप योजना की घोषणा हुई है.
- प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की घोषणा हुई है. इससे 63 हजार गांवों में 5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ होगा.
- युवाओं की पहली नौकरी की पहली सैलरी गवर्नमेंट देगी.