जमशेदपुर। रेलवे द्वारा विकास कार्यों के चलते कई जरूरी ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द (Cancelled) करने का फैसला लिया गया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रद्द की गई ट्रेनें और तारीखें
1. 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस:
5 जनवरी 2025 और 7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
2. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस:
4 जनवरी 2025 और 6 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
3. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस:
5 जनवरी 2025 और 7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
4. 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस:
5 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
5. 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर स्पेशल:
5 जनवरी 2025 और 8 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
6. 08697/08698 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू:
6, 8 और 9 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
7. 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू:
5 जनवरी 2025 और 8 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
8. 58021/58022 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल:
5 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
9. 68005/68006 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल:
5 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
10. 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस:
7 और 12 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी।
11. 68036/68035 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू:
7 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
12. 58663/58664 हटिया-शंकी-हटिया मेमू:
7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
13. 58665/58666 हटिया-शंकी-हटिया मेमू:
7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
14. 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस:
7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
15. 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस:
7 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
16. 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू एक्सप्रेस:
7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
यात्रियों को राय दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके अलावा, प्रभावित यात्रियों को रेलवे द्वारा टिकट रिफंड और अन्य सुविधाएं नियमों के मुताबिक प्रदान की जाएंगी।यह कदम रेलवे नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। यात्रियों को परेशानी के लिए खेद प्रकट किया जाता है और उनसे योगदान की अपील की जाती है।