Drinks for diabetes: डायबिटीज का नाम सुनते ही सबसे पहले खान-पान की ओर ध्यान जाता है। क्योंकि इन रोगियों को सबसे अधिक अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ही ध्यान देने की आवश्यकता होती है। डायबिटीज के रोगियों को कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने से ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज के रोगियों को जीरो कैलोरी वाले फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। इससे खून में शुगर का स्तर अधिक नहीं बढ़ता है। इसके अतिरिक्त डायबिटीज के रोगियों को सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेवन से भी बचना चाहिए। हालांकि कुछ गर्म और ठंडे ड्रिंक्स डायबिटीज के लिए लाभकारी माने जाते हैं। आइए केजीएमयू लखनऊ की डाइटिशियन काजल तिवारी से जानते हैं, कौन से वे पेय पदार्थ हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी होता है।
डायबिटीज में इन ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद
कॉफी: एक्सपर्ट के मुताबिक, सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क से सभी उम्र की स्त्रियों को बचाता है। लेकिन ध्यान रखें कि कॉफी का अधिक सेवन खून में शुगर का लेवल बढ़ा भी सकता है। बता दें कि, कॉफी में कॉलेर्गेनिक नाम का एक एसिड पाया जाता है, जोकि, ग्लूकोज को खून में मिलने से रोकता है।
छाछ: गर्मियों में छाछ पीने से पेट की कई परेशानियां खत्म होती हैं। बता दें कि, छाछ में कम फैट और कम कैलोरी होती है। इसके चलते डायबिटीज के रोगी भी इसका सरलता से सेवन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छाछ पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
दूध: दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसको डायबिटीज के रोगी भी पी सकते हैं। बता दें कि, कम फैट के डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में कमी आती है। इसके साथ ही, दूध डायबिटीज के पेशेंट का वजन कम करता है और शारीरिक संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है।
ग्रीन टी: डायबिटीज के रोगियों के लिए ग्रीन टी बहुत असरदार मानी जाती है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। हालांकि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं। इसका सेवन हार्ट और टाइप 2 डायबिटीज के लिए बहुत लाभदायक है।
करेले का जूस: करेले का जूस पेट की रोंगों के लिए बहुत लाभकारी होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, करेले का जूस डायबिटीज के दोनों प्रकारों के लिए बहुत असरदार माना जाता है। बता दें कि, करेले का जूस यूरिन और ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। यह जूस ग्लूकोज की मात्रा पर कंट्रोल करता है
नारियल पानी: नारियल पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनगिनत फायदा मिलते हैं। बता दें कि, नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त नारियल में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, सोडियम और मैग्नीज जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। इसके चलते एक्सपर्ट डायबिटीज के रोगियों को इसे पीने की राय देते हैं। यह खून में शुगर लेवल को कम करने में बहुत कारगर है।
खीरे का जूस: खीरे का जूस पीने से कई फायदा होते हैं। बता दें कि, खीरे कैल्शियम आयरन फास्फोरस विटामिन ए, बी1, विटामिन सी और एमिनो एसिड का अच्छा साधन माना जाता है। इसके नियमित सेवन से खून में शुगर की मात्रा कम होती है। इसके अतिरिक्त खीरा गर्मी, संक्रमण, सूजन कम करने और अर्थराइटिस में भी असरदार माना जाता है।
फल और सब्जियों का जूस: कई सब्जियां और फल डायबिटीज के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। यदि आप एक्सपर्ट की सहायता से इनका सेवन करेंगे तो शुगर लेवल डाउन हो जाएगा। आप जब भी इन्हें अपने भोजन का हिस्सा बनाएं तो यह जांच लें कि आप का फल या सब्जी शुगर फ्री है या नहीं। हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, शलजम, गाजर के जूस को आप डायबिटीज में पी सकते