एक्सपर्ट की राय –
यह एक संतुलित डाइट प्लान है. इसे अपनाने से शरीर को आवश्यकता के अनुसार कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फैट आदि मिल जाते हैं जिससे व्यक्तिपूरी तरह फिट रह सकता है. इसके अतिरिक्त कई बार घर के खाने से मन भर जाता है. ऐसे में आप सप्ताह में किसी एक दिन बाहर जाकर खा सकते हैं. लेकिन डिनर के अगले दिन हल्का खाना, फल और तरल की अधिक मात्रा लें. यदि रात में हैवी फूड लिया है तो डिनर के बाद थोड़ी देर जरूर टहलें और अधिक से अधिक पानी पिएं.