गर्मी के मौसम में धूप से हमारी त्वचा पर टैनिंग हो जाती है जिससे हम बहुत नाखुश हो जाते हैं। टैनिंग को हटाना आसान नहीं होता है और खासकर हाथ, पैर और गर्दन पर हुई टैनिंग को हटाना बहुत कठिनाई होता है। इससे बचने के लिए हम धूप में निकलने से पहले तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन हाथ और पैरों की त्वचा पर ध्यान नहीं देते हैं। इस वजह से हमें टैनिंग से परेशान होना पड़ता है, लेकिन यदि हम कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो टैनिंग को हटाना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं गर्दन, हाथ और पैरों की टैनिंग हटाने हम क्या-क्या घरेलू तरीका अपना सकते हैं।
टैनिंग हटाने के घरेलू तरीका (home remedies to remove sun tan)
हल्दी दूध और बेसन
टैनिंग को हटाने के लिए हल्दी, कच्चा दूध और बेसन का मास्क बनाया जा सकता है। इन सभी तत्वों में स्किन के लिए लाभकारी गुण होते हैं जो टैनिंग को दूर करने में सहायता करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन, कच्चा दूध और हल्दी को मिलाकर मिक्स करें। इस मिश्रण को हाथ, पैर और गर्दन में लगा कर ढीले करें और उसे लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इस मास्क को स्क्रब करें और गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें।