बरसात के मौसम में स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस मौसम में चेहरे पर ऑयल भी बहुत आता है, ऐसे में यदि आप भी ऑयली स्किन से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए नींबू का उपयोग बताने वाले हैं. नींबू का चेहरे पर उपयोग करने से आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा और चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होंगे. विटामिन सी से भरपूर नींबू कोलेजन प्रोटीन बनाने में भी सहायता करता है. आइए जानते हैं नींबू को स्किन पर कैसे लगाएं.
नींबू में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए? (How to use lemon on face for fairness)
नींबू में चीनी
चेहरे से ब्लैक हेड्स हटाने और ऑयल को समाप्त करने के लिए आप नींबू के रस में चीनी मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें. इसके लिए 1 नींबू के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाएं और इस मिक्स से चेहरे को स्क्रब करें. नींबू और चीनी के स्क्रब से ऑयली स्किन की परेशानी समाप्त हो जाएगी और आपके चेहरे पर निखार आएगा.
नींबू में शहद
1 नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. इसके लिए आप दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से चेहरे पर 5 मिनट के लिए मसाज करें. हल्के हाथों से की गई इस मसाज से ग्लो आएगा. नींबू और शहद के इस मिक्स से चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं.
नींबू में चावल का आटा
नींबू में चावल का आटा मिलाकर लगाने से चेहरे पर कसावट आएगी. इसके साथ ही दाग धब्बे कम होंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा. नींबू और चावल के आटे का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा लें और इसमें 1 नींबू का रस मिलाएं, आवश्यकता पड़े तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं. इस पैक को 10 ले 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें.