लोगों की आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। जानते हैं ऐसे क्या तरीका है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ जाती है और आंखों पर लगा चश्मा उतर जाता है।
लगातार घट रही रौशनी
आज के दौर में हर तीसरे आदमी की आंखों पर चश्मा लगा है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंखों की परेशानी आम हो चुकी है।घरेलू तरीका को करने से आदमी की आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।
क्या है कारण
आंखों की रौशनी के घटने का सबसे बड़ा कारण स्क्रीन टाइम का बढ़ना है। इसके अतिरिक्त खाने में पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रौशनी घट जाती हाै।
घरेलू उपचार
कई घरेलू इलाज हैं जिससे आंखों की रौशनी को बढ़ाया जा सकता है। कई फल और सब्जी खाने से भी आंखों की रौशनी लौटती है।
इसकी होती है कमी
आंखों की रौशनी में कमी का मुख्य कारण शरीर में विटामिन ए की कमी होती है। शरीर में इसकी कमी से आंखों पर असर पड़ता है।
खाएं ये फूड्स
विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप फल, सब्जी और कई तरह के फूड आइटम्स खा सकते हैं। नॉनवेज भी विटामिन ए का सोर्स होता है।
खाएं ये फल
विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के फल खाएं जा सकते हैं। पीले या नारंगी रंग के फल जैसे कि आम, तरबूज,पपीता, चीकू आदि विटामिन ए के अच्छे स्त्रोत हैं।
इन सब्जियों का सेवन
गाजर,चुकंदर,शलजम,शकरगंद,मटर,टमाटर ब्रोकली, कद्दू,साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां,धनिया विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है। इसके अतिरिक्त पनीर, सरसों,राजमा,बींस में काफी मात्रा में यह उपस्थित होता है।
होते हैं कई नुकसान
विटामिन ए की कमी से और भी कई हानि होते हैं। इसकी कमी से शरीर का विकास रूक जाता है। इसके अतिरिक्त विटामिन ए की कमी से नजर भी कमजोर हो जाती है।विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए कुछ ऐसी चीजें खाएं जिनमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।