नई दिल्ली: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बहुत ज्यादा चुनौती भरा पल होता है. इस दौरान स्त्रियों को ना केवल अपने शरीर का बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है. उस दौरान स्त्रियों को खान पान से लेकर उठने बैठने के नियमों पर भी विशेष ध्यान देना होता है. लेकिन क्या आप जानते है कि खान पान के दौरान उपयोग में लाए जाने फलों का सेवन किस तरह से करना चाहिए. हर महिलाओँ को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए इस दौरान किस तरह के फल आपके लिए फायदेमंद हो सकते है. गर्भावस्था में हर महिलओँ को अंगूर खाने की सलाह दी जाती है. क्योकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं. लेकिन अंगूर के बारे में यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि गर्भावस्था में किस रंग के अंगूर आपने शरीर के लिए लाभकारी साबित होते है
गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे
अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन, फाइबर, फोलिक एसिड, पेक्टिन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं. जो गर्भवती महिला के शरीर के साथ बच्चे के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है अंगूर का सेवन प्रेग्नेंसी में होने वाली ऐंठन से राहत दिलाने में सहायता करता है.
कितनी होनी चाहिए अंगूर की मात्रा
गर्भावस्था में महिला को एक दिन में कम से कम एक कटोरी अंगूर का ही सेवन करना चाहिए. इसे आप अपनी डायट में सुबह, शाम, दोपहर के समय भी शामिल कर सकती हैं.
कौन से अंगूर होता है फायदेमंद
हरे अंगूर- गर्भावस्था में हरे अंगूर का सेवन नही करना चाहिए क्योकि इसके खाने से एसिडिटी की समस्या खड़ी हो जाती है.
काले अंगूर- काले अंगूर की बाहरी परत कठोर होती है. और ये भी पचाने में बहुत ज्यादा परेशानी करते है. इससे गर्भवती स्त्रियों की पाचन क्रिया भी निर्बल हो सकती है इसलिए काले रंग के अंगूर के सेवन से भी दूर रहना चाहिए.
लाल अंगूर- लाल अंगूर बहुत ज्यादा लाभकारी होता है. इसमें विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है. गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से स्त्रियों को एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है. साथ ही मांसपेशियों, हड्डियों में मजबूती आती है.