सर्दियों में अदरक के फायदे: सर्दियों में केवल सर्दी-खांसी ही नहीं अन्य बीमारियां भी तेजी से पकड़ लेती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने की राय दी जाती है। इस मौसम में कई ऐसी चीजें हैं, जो सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाकर रखती हैं। उन्हीं चीजों में से एक है अदरक। सोडियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिन बी, सी, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण अदरक सर्दियों में कई रोंगों से बचा सकता है। जानिए अदरक के फायदे…
सर्दियों में अदरक खाने के फायदे
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
सर्दियों में अदरक का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर को रोंगों से लड़ने और स्वस्थ रहने में सक्षम बनाता है। इसलिए इस मौसम में अदरक का सेवन करने की राय दी जाती है।
सर्दी-खांसी से राहत
आयुर्वेद में अदरक को बहुत लाभ वाला माना जाता है। सर्दियों में अदरक का सेवन करने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। उसके लिए अदरक की चाय, अदरक का काढ़ा पीना लाभ वाला होता है। इससे सर्दी नहीं लगती और शरीर संक्रमण से बचा रहता है।
सर्दी के मौसम में गर्म चाय में अदरक का एक टुकड़ा डालकर पीने से लाभ होता है, जिससे फैटी लिवर की परेशानी दूर हो जाती है ।खाने के एक घंटे बाद इसका सेवन करने से कई लाभ हो सकते हैं। ऐसा करने से फैटी लिवर की परेशानी भी दूर हो सकती है।
कब्ज से राहत
सर्दी के मौसम में खान-पान में परिवर्तन होता है, इससे कब्ज, गैस, अपच की परेशानी होती है। अदरक के सेवन से आप पेट की इस रोग से बच सकते हैं।