भोजन हम सभी के जीवन में बहुत जरूरी किरदार निभाता है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी स्वास्थ्य पर पड़ता है। आमतौर पर लोग अपने खान-पान को लेकर थोड़े लापरवाह होते हैं। पार्टी या छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए हम कई तरह के अनहेल्दी फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपको अपने भोजन के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत होती है।
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी पोषण संबंधी ज़रूरतें बदल सकती हैं। आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हो सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में सेंट्रल सरकार हॉस्पिटल के ईएसआईसी हॉस्पिटल की डाइटीशियन रितुपुरी आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको 50 के बाद अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए-