Home Remedies For Premature Hair Greying In Kids : एक उम्र के बाद बाल यदि सफेद हो रहे हैं तो इसे फैशन स्टेटस माना जाता है लेकिन क्या हो यदि आपके नन्हें बच्चे (Kids) के बाल सफेद होने (Hair Greying) लगें! ऐसा होने पर ना सिर्फ आपकी चिंता बढ़ सकती है बल्कि बच्चों का कॉन्फिडेंस लेवल भी जा सकता है। यदि ऐसा हो तो सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप इसकी ठीक वजह को जानें और डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल कई बार इसकी वजह खान पान में लापरवाही, जेनेटिक प्रॉब्लम, फैमिली हिस्ट्री, थॉयराइड की समस्या, तनाव, अत्यधिक शैंपू का प्रयोग, आयरन की कमी आदि होती है। इसके अलावा, जब शरीर में विटामिन बी12, कॉपर, जिंक आदि की कमी हो जाती है तब भी बच्चों में बाल सफेद होने की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में हम कुछ घरेलू तरीकों (Home Remedies) को अपनाकर बालों को दुबारा से सफेद कर सकते हैं
1.करी पत्ता का प्रयोग
करी पत्ता बालों को काला करने में काफी फायदेमदं माना जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप सबसे पहले करी पत्ते को गर्म पानी में उबालें, जब पानी का रंग काला हो जाए तो पानी से बालों की मसाज करें। ये सफेद हो रहे बालों को ठीक करने में काफी मददगार होता है।
2.दही का प्रयोग
बच्चों के सफेद हो रहे बालों में आप दही और खमीर को मिक्स कर लगा सकते हैं। ऐसा रोज करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
3.आंवले का प्रयोग
नारियल ऑयल में आप आंवले के टुकड़ों उबालें और इस ऑयल से स्कैल्प पर मसाज करें। बाल कुछ ही दिनों में काले नजर आएंगे।
4.आंवला और बदाम ऑयल
आंवला का ऑयल और बदाम के ऑयल को मिलाकर एक बोतल में रखें और रोज रात को इससे बालों का मसाज करें। सुबह बालों को धो लें।
5.छाछ का प्रयोग
अगर आप स्कैल्प को हफ्ते में दो बार भी छाछ से मसाज करें तो असमय सफेद होते बालों की परेशानी को ठीक किया जा सकता है