गर्मी के मौसम में यदि आप कहीं भी बाहर घूमने जाते हैं तो चेहरे और बॉडी पर हुई सन टैनिंग की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। टैन हुई स्किन के कारण बॉडी और चेहरे की त्वचा अनईवेन हो जाती है और चेहरा डल और ड्राई दिखने लगता है। कई बार तो तेज धूप सनस्क्रीन के बावजूद चेहरे को हानि पहुंचा जाता है। टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप दादी नानी के बताए नुस्खों की सहायता ले सकते हैं। ये कैमिकल फ्री होने की वजह से स्किन को हानि नहीं पहुंचाते, बल्कि अन्य समस्याओं को भी दूर कर देते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आप किस तरह हल्दी को रोस्ट कर होममेड स्क्रब बना सकते हैं और टैन हुई स्किन को ठीक कर सकते हैं।
इस तरह तैयार करें टैन रिमूवल स्क्रब
सामग्री
हल्दी पाउडर 4 चम्मच
कच्चा दूध 6 चम्मच
शहद 4 चम्मच

इस तरह भूनें
एक पैन लें और इसे गैस पर चढ़ाएं। अब इसे मध्यम आंच पर रखें और इसमें हल्दी के पाउडर को डालें। अब आंच धीमी कर इसे चलाते रहें। जब ये गहरे रंग का होने लगे और इससे खुशबू आने लगे तो इसे एक कटोरी में डाल लें।

स्क्रब बनाएं
अब कटोरी में हल्दी के साथ दूध मिलाएं और इसमें शहद भी डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से फेट लें और पेस्ट बना लें। आपका सन टैनिंग रिमूवल स्क्रब तैयार है।

इस तरह करें इस्तेमाल
अब जहां भी शरीर या चेहरे पर सन टैनिंग हुआ है वहां इस पेस्ट लगाएं और हल्के हाथों से इसे स्किन पर स्क्रब करें। 5 मिनट बाद चहेरे और स्किन को धो लें।
ये हैं फायदे
भुनी हुई हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो स्किन को हील करने का काम करता है। यह स्किन के डैमेज सेल्स को तेजी से हील करने में सहायता करता है जिससे स्किन दोबारा ग्लो करने लगती है।
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है और ये एक बेहतरीन एंटी-टैनिंग एजेंट भी है। जबकि कच्चा दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्किन को नरिश करने के साथ साथ स्किन सेल्स को हील भी करता है।
कच्चे दूध में एंटी-टैनिंग और एंटी-एक्ने एजेंट भी होता है। यही नहीं, इसमें उपस्थित लैक्टिक एसिड टैन को हटाता भी है।