महिलाओं को आजकल अपना वजन कम करने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ती है, हालाँकि वह इससे बचती रहती है. वहीं कई महिलाएं जिम जाती है ताकि वह स्लिम और फिट दिख सके. वैसे यदि आप चाहे तो घर पर ही वजन कम कर सकती है. जी हाँ, सीढ़ियों में एक्सरसाइज करके आप बॉडी को टोन, पेट की चर्बी को कम और जांघों को सुडौल बना सकती हैं. जी दरअसल सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने के सबसे कारगर उपायों में से एक है. आप अपनी वेट लॉस जर्नी को प्रारम्भ करने के लिए सीढ़ियों पर चढ़े उतरे. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी स्वयं को फिट रखने के लिए घर पर सीढ़ियों का प्रयोग करती हैं. जी हाँ और हम जिस एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है सीढ़ी माउंटेन क्लाइंबर.
यह एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप अपनी हाइट के आधार पर, अपने हाथों को जमीन से कुछ स्टेप्स दूसरा, तीसरा या चौथा स्टेप ऊपर रखें. उसके बाद अपनी बाहों को फैलाकर प्लैंक पोजीशन में आएं. अब पीठ को सीधा रखते हुए और अपने कोर को बिजी रखते हुए, दाहिने घुटने को अपनी चेस्ट के करीब लाएं. इसके बाद इसे पीछे की ओर धकेलें और फिर अपने बाएं घुटने को अपनी चेस्ट की ओर स्ट्रेच करें. पैरों के बीच स्विच करना जारी रखें और धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं. ऐसा 3 सेट के लिए 15-20 बार करें. जी हाँ और इस एक्सरसाइज के अतिरिक्त आप सीढ़ी लंचेस एक्सरसाइज भी कर सकती है.