आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। आज यानी रविवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो उनकी मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर (Multiple organ failure) बताई गई है। वहीं दूसरी तरफ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट कहती है, ICU में होने वाली ज्यादातर मौतों की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर होता है। आप सभी को बता दें कि ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे है डॉ। प्रतीत समदानी ने अपने बयान में कहा है, पोस्ट कोविड के बाद 28 दिन तक हॉस्पिटल में चले इलाज के बाद मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हुई है। आप सभी को बता दें कि यह ऐसी स्थिति है जब शरीर के कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में नतीजा यह रहता है कि मरीज को एक साथ कई तरह ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब आज हम जानते हैं क्या होता है मल्टी ऑर्गन फेल्योर? और कैसे समझें, इसके लक्षणों को?
क्या होता है मल्टी ऑर्गन फेल्योर?-जब शरीर में दो या उससे अधिक अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं तो इस स्थिति को ही मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर या मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्राेम (MODS) कहा जाता है। जी हाँ और ऐसे मामलों में शरीर के कई अंगों समेत रोगों से बचाने वाला इम्यून सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।