आपका अधिक सोचना अधिक स्ट्रेस लेना दिमाग के लिए और शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपका अधिक सोचना या स्ट्रेस लेना मन की शांति को परेशानी में डाल सकता है। अक्सर अपने दिमाग को शांत रखने के लिए अपने दिन की आरंभ को व्यवस्थित कर के बनाएं। जैसे जैसे आप बॉडी डीटॉक्स करते हैं वैसे ही दिमाग को भी डीटॉक्स करना चाहिए। आजकल की लाइफस्टाइल में दिमाग का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है इसलिए स्वयं के लिए समय निकालना बहुत ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें दिमाग को डेटॉक्स।
मेडिटेशन: दिमाग में चल रहे कई तरह के स्ट्रेस और टेंशन को दूर करने में सहायता कता है मेडिटेशन। मेडिटेशन जरूर करें और आप स्वस्थ रहें।
जर्नल लिखें: आप 30 मिनट का टाइमर सेट करें और उन सभी चीजों को कागज पर लिखें जिनके बारे में आप कम्पलेन करना चाहते हैं।
सेल्फ होनेस्ट: यह पहचानने में स्वयं के साथ होनेस्ट रहें कि बाधाएं कहां से आ रही हैं। और अकेले बैठकर या आराम से सोचे की निवारण कहाँ से होगा। वो काम करे जिससे आपके दिमाग को शांति मिलती है।