आजकल की लाइफस्टाइल में स्वयं को हाइड्रेट रखना सबसे पहला और ज़रूरी काम है। मानव शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी से बना है। शरीर में पानी की कमी (Dehydration) होने पर दिल में जलन, सिर दर्द, बैक पेन, कमजोरी होती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तब थकावट, गला सूखना , और चक्कर आने लगता हैं। जब भी प्यास लगती है तब हम पानी पीते हैं। साथ ही जब एक्ससरसाइज के बाद भी पाने का सेवन लोग करते हैं क्योंकि उस वक़्त शरीर को पानी की ज़रुरत होती है। लेकिन क्या जिम और एक्ससरसाइज करने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं आइये जानते हैं।
तुरंत बाद सबसे पहले शरीर के अंगों का ध्यान रखना चाहिए। देखना चाहिए कि शरीर की हालत कैसी है। जैसे गर्म चीज़ पर पीनी के छीटें मारो तो धुंआ उड़ता है वैसे ही शरीर गर्म में पाने पीयो तो अंगों को नुक्सान पहुँचता है। इसलिए थोड़ा 5 से 10 रुक कर पानी पीना चाहिए।
भूलकर भी एक सांस में एक ग्लास पानी नहीं गटकें। प्यास भले ही अधिक लगी हो, लेकिन पानी घूंट-घूंट लेकर ही पीएं।
पानी हमेशा बैठकर आराम से पीएं। खड़े होकर पानी पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
जानकरों और आयुर्वेद के अनुसार, सामान्य हालत में भी हमें चिल्ड पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हमें पानी या तो उबालकर या रूम टेम्प्रेचर पर पीना चाहिए। जिम के बाद जब शरीर का खून अंगों में रहता है, तब ठंडा पानी पीने से हमें बहुत हानि हो सकता है। इन सब को मिला कर यदि एक बात कहें तो पाने आराम से घूँट घूँट करके पीना चाहिए।