गर्मियों का मौसम आते ही हमें अपनी स्किन की चिंता होने लगती है. इस मौसम में हमारे चेहरे पर जलन, खुजली और पसीना आता रहता है. जिसकी वजह से हम कूलर या एसी के सामने बैठ जाते हैं और कुछ नहीं तो अंत में चेहरे पर बर्फ लगा लेते हैं. पर इन चीजों से चेहरे की ऊपरी गर्मी कम हो सकती है पर आप अंदर से आराम महसूस नहीं करेंगे. ऐसे में गर्मियों में ये फेस पैक आपके काम आ सकता है. कैसे, जानते हैं इस बारे में.
चेहरे को ठंडा करने वाले 3 फेस पैक-Cooling face pack in hindi
1. चंदन फेस पैक
चंदन की तासीर ठंडी होती है. इसे चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है. चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में सहायता करता है. इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाएं. इस पैक को 15-20 मिनट तक लगा कर रखें. इसे लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है. यह आपको एक ग्लोइंग त्वचा पाने में सहायता करता है.

2. पुदीना फेस पैक
पुदीना का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है. साथ ही ये कील-मुंहासों और सूजन को दूर करता है. पुदीने में विटामिन ए और सैलिसिलिक एसिड होता है जो पिंपल्स को दूर करता है. इस पैक को बनाने के लिए पहले पुदीने को पीस लें और इसमे नींबू का रस मिलाकर लगा लें. इसे कम से कम अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा कर रखें. यह एंटी बैक्टीरियल फेस पैक है जो कि एक्ने और कील-मुंहासों को दूर करेगा. 
3. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है. इसके साथ ही काले धब्बों और कील-मुंहासों में कमी आती है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें. जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें. इससे चेहरे पर निखार के साथ-साथ ठंडक भी मिलती है.