148
किसी भी पार्टी, फंक्शन के लिए पनीर टिक्का एक परफेक्ट स्टार्टर होता है। आप यदि घर पर कोई पार्टी ऑर्गेनाइज़ कर रहे हैं और थोड़ा तीखा पसंद करते हैं तो अमृतसरी पनीर टिक्का स्टार्टर के तौर पर एक बढ़िया विकल्प है। पनीर टिक्का का स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और इसे खाने वाला प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकेगा। अमृतसरी पनीर टिक्का बनाना अधिक कठिनाई नहीं है और ये प्रोटीन रिच भी होता है। इसका तीखापन अजवाइन समेत अन्य तीखी सामग्रियों की वजह से बढ़ जाता है।