ठंड के मौसम में ज्यादातर महिलाएं किशमिश या बादाम और सूखे मेवे रात में घर पर भिगोकर रख देती हैं और सुबह अपने बच्चों को देती हैं। माना जाता है कि बादाम सर्दी से बचने के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है। बादाम शरीर को गर्म रखने में भी सहायता करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये बादाम और किशमिश आपकी स्वास्थ्य के लिए कितने अच्छे हैं या इन्हें कैसे खाना चाहिए? बता दें कि बादाम और किशमिश ना केवल आपको सर्दी जुकाम से बचाते हैं बल्कि आपकी स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभ वाला होते हैं। याद रखें कि आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी उम्र के हिसाब से इसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए। यदि आप अपने बच्चों को एक बार में 15 से 20 बादाम खिलाते हैं तो यह आपके बच्चे की स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं किशमिश या भीगे हुए बादाम खाने के फायदे…
क्या सर्दियों में भी भीगे हुए बादाम और किशमिश खा सकते हैं?