नई दिल्ली: बाजरा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ वाला है। यह स्वास्थ्य का खजाना है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और अन्य विटामिन होते हैं, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में बाजरे को जरूर शामिल करें। इससे बने खाद्य पदार्थ शरीर को गर्मी प्रदान करने में सहायता करते हैं। बाजरा ग्लूटेन मुक्त और फाइबर से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो यह पेट की सभी समस्याओं को ठीक करने में सहायक है।
सर्दियों में वजन घटाने के लिए बाजरे का सेवन किया जा सकता है। आप बाजरे की रोटी खा सकते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप अधिक खाने से बचेंगे। विंटर डाइट में आप बाजरे से कई तरह के रेसिपी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
1. उपमा
बाजरे का उपमा बहुत टेस्टी होता है। बनाना भी बड़ा सरल है। इसके लिए बाजरे को रात भर अच्छी तरह से भिगो दें। – फिर इसे उबालें, अब एक पैन गर्म करें, उसमें ऑयल डालें और लाल मिर्च, करी पत्ता, उड़द दाल डालें, उबला हुआ बाजरा डालें और भूनें। – इसमें थोड़ा सा पानी डालें, कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। सर्दियों में गरमा गरम उपमा का आनंद लीजिये।
2. खिचड़ी
बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए आप सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर प्याज, गाजर, मटर आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खिचड़ी का स्वाद स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ वाला होता है। इसके लिए बाजरे को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें। प्रेशर कुकर गरम करें, एक चम्मच ऑयल डालें, कटी हुई सब्जियाँ डालें और भूनें। – अब प्रेशर कुकर में बाजरे के साथ पानी भी डालें। तीन-चार सीटी बजने दें। बाजरे की खिचड़ी तैयार है।
3. बाजरे के आटे के लड्डू
बाजरे के लड्डू बनाना बहुत सरल है। इसमें बहुत अधिक सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती। इसमें बाजरे का आटा, गुड़ और घी की जरूरत होती है। – एक पैन में घी गर्म करें और उसमें बाजरे का आटा डालकर भून लें। गुड़ को पानी में डालिये और पिघलने दीजिये। इस पानी को आटे में मिला दीजिये। ध्यान रखें कि बैटर अधिक गीला न हो और इस मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें।
4. बाजरे की रोटी
बाजरे की रोटी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ वाला मानी जाती है। इसके लिए बाजरे के आटे को गर्म पानी से गूंथ लें। फिर इसकी रोटी बना लें। आप चाहें तो इस रोटी में घी भी मिला सकते हैं।