Bathua Paratha Recipe: बथुआ का पराठा खाने में जितना टेस्टी होता है, स्वास्थ्य के लिहाज से भी उतना ही लाभ वाला होता है। ये साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को गरम रखते हैं। सर्दियों के मौसम में बथुआ की भाजी आती है, ऐसे में इस मौसम में ही बुथआ के पराठे खाने का मजा है। ताजी बथुआ की भाजी पराठे का स्वाद दोगुना कर देती है। आप भी यदि बथुआ आलू पराठा खाने के शौकीन हैं और इस रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारे ढंग को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर सरलता से टेस्टी बथुआ आलू के पराठे बनाने का तरीका।
बथुआ आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री
बारीक कटा बथुआ- 4 कप
उबले हुए आलू- 2-3
आटा- 3 कप
बारीक कटी मिर्च- 2-3
बारीक कटा प्याज- 1-2
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
बारीक कटा लहसुन- 5-6 कली
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच गूंदने के लिए
घी/रिफाइन- आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार
बथुआ आलू पराठा बनाने की विधि
बथुआ का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ की भाजी को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक बर्तन में आटा डाल दें। इसके बाद आटा में नमक मिलाकर उसे गूंद लें। फिर आलू उबाल लें। पैन में आधा चम्मच ऑयल गर्म करें। बथुआ को उसमें डालकर पकाएं। ध्यान रखें कि उसमें जरा-सी भी नमी ना बची हो। गैस ऑफ करें और साग को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
आलू का छिलका छीलकर उसे मैश करें। एक बरतन में आलू, बथुआ, प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। गूंदे हुए आटे से लोई काटें। उसके बीच में तैयार मिश्रण भरें और पराठा बेल लें। तवा गर्म करें और आवश्यकतानुसार घी या रिफाइन की सहायता से पराठा को सुनहरा होने तक सेंक लें। अब आप मनपसंद अचार या चटनी के साथ इनको सर्व कर सकते हैं।