Vitamin C Vegetables: विटामिन सी शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है. ये इम्यूनिटी बिल्डअप करने के साथ मौसमी इंफेक्शन को कम करने में मददगार है. ध्यान देने वाली बात ये है कि विटामिन सी एक ऐसा विटामिन भी है जो कि हड्डियों को स्वस्थ रखने में अलग से मददगार है. जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी होती है उनमें हमेशा कैल्शियम की कमी बनी रहती है. ऐसे में महत्वपूर्ण ये है कि आप विटामिन सी से भरपूर फलों के अतिरिक्त सब्जियों (What vegetables are high in vitamin C) के बारे में भी जानें. आइए, हम आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से.
विटामिन सी वाले सब्जियां
1. मटर-Peas
मटर, विटामिन सी से भरपूर एक बेहतरीन सब्जी है. क्योंकि 50 ग्राम मटर में लगभग 20 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. ये आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने और पाचन को बढ़ावा देने तक कई प्रकार से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.
2. टमाटर-Tomato
टमाटर की एक सर्विंग विटामिन सी, ए, के और पोटैशियम का अच्छा साधन प्रदान करती है. आप या तो बिना पके टमाटर खा सकते हैं या उन्हें अपने सलाद या अपने भारतीय करी में शामिल कर सकते हैं. टमाटर का रस या प्यूरी भी आपको अच्छा खासा विटामिन सी दे सकती है. प्रत्येक 50 ग्राम टमाटर में लगभग 6.85 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो सब्जियों की तुलना में काफी अधिक है.
3. शिमला मिर्च-Capsicum
लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च में संतरे के विटामिन सी की तुलना में लगभग तिगुना होता है. शिमला मिर्च में कटे हुए रूप में लगभग 125 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. तो, भले ही आप इसकी सब्जी खाएं, सलाद खाएं या कुछ भी बनाएं. ये आपकी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है.
4. ब्रोकली-Broccoli
कच्चा हो या पका हुआ, ब्रोकली विटामिन सी से भरपूर एक अच्छा सब्जी है. ब्रोकोली के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कच्चा या पकाकर खा सकते हैं और इसे सलाद में शामिल कर सकते हैं या इसे करी में पका सकते हैं. प्रत्येक 50 ग्राम ब्रोकली में लगभग 44.5 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो इसे आपके दैनिक आहार में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा बनाता है.