नवरात्रि स्पेशल व्रत थाली (Navratri Special Vrat Thali): चैत्र नवरात्रि इस बार 22 मार्च को है। इस नवरात्रि पर दुर्गा मां के भक्त पूजा-पाठ करने के साथ ही नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। इस दौरान व्रत में लोग फलाहार करते हैं। पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। नवरात्रि पर आप पूरे 9 दिन ऊर्जा से भरपूर और स्वस्थ रह सकें, इसके लिए नवरात्रि स्पेशल व्रत थाली तैयार कर सकते हैं। इस थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो पौष्टिक और हेल्दी हों। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने नवरात्रि के लिए कुछ स्पेशल व्रत की रेसिपी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिन्हें आप बहुत सरलता से बना सकते हैं।
मलाई कोफ्ता
आप नवरात्रि स्पेशल थाली में मलाई कोफ्ता बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको आलू, पनीर, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर आदि सामग्री चाहिए। आलू, पनीर को कद्दूकस करके इसमें बाकी सभी सामग्री मिलाकर गोल बॉल बनाना है। बॉल के बीच में प्रेश करके इसके अंदर किशमिश, चिरौंजी भर सकते हैं। इन सभी कोफ्ता बॉल्स को ऑयल में तल लें। पैन में ऑयल डालकर साबुत गर्म मसाले, अदरक, लहसुन डालकर भूनें। इसमें घर में तैयार टोमैटो प्यूरी या फिर दही, काजू का पेस्ट डालें। पानी, नमक, सेंधा नमक, मलाई, चुटकी भर चीनी डालकर पकाएं। इस ग्रेवी को फ्राई किए हुए बॉल्स पर डाल दें। तैयार है स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता। प्रॉपर रेसिपी के लिए आप यहां दी गई वीडियो को देखें।
सामा का पुलाव
नवरात्रि में लोग सामा का चावल का भी उपयोग करते हैं। आप व्रत के लिए सामा का पुलाव बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए घी में काजू तलकर निकाल लें। फिर उसी पैन में छोटी इलायची, जीरा, लौंग डालकर फ्राई करें। इसमें एक कप सामा का चावल डालें। हल्का भूनें। चावल के ढाई गुना पानी डाल दें। फ्राई किए हुए काजू, हरी मिर्च डालकर ढंक कर पकने दें। तैयार है सामा का पुलाव।