बदलते मौसम में खांसी, जुखाम, बुखार या वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं सरलता से आपको शिकार बना लेती हैं। ऐसे में आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने की जरूरत होती है जिससे आप रोग की चपेट में आने से बचे रहें। इसलिए आज हम आपके लिए बादाम अखरोट का हलवा बनाने की विधि लेकर आए हैं। बादाम और अखरोट दोनों ही बहुत ही हेल्दी ड्राय फ्रूट्स हैं जोकि कई ऐसे गुणों से भरपूर होते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है। वहीं बादाम अखरोट का हलवा आपको मौसमी खांसी और जुखाम से भी बचाए रखने में मददगार साबित होता है। बादाम अखरोट का हलवा स्वाद में भी लजीज लगता है। इसके साथ ही इसको बनाना भी बहुत सिंपल होता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Badam Akhrot Halwa) बादाम अखरोट का हलवा कैसे बनाएं……।
बादाम अखरोट का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-
अखरोट 2 कप
घी 6 बड़े चम्मच
दूध 160 मिली लीटर
फ्लेक्ड बादाम 1/2 कप
सूजी 2 बड़े चम्मच
चीनी 1 कप
हरी इलायची 1 छोटा चम्मच
आवश्यकतानुसार पानी

बादाम अखरोट का हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Badam Akhrot Halwa)
बादाम अखरोट का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें।
फिर आप इसमें पानी और चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना लें।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में अखरोट, बादाम और सूजी को डालकर अच्छे से भूनें।
फिर आप भुने हुए ड्राय फ्रूट्स में दूध डालें और करीब 15 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें चाशनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से सूखने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
इसके बाद आप इसको कटे बादाम और अखरोट के टुकड़ों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें