कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 ) को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट समर्थ चौहान ने पोटलू का भूमिका निभाया गया है. मूवी में पोटलू की ऐक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई है. अब कार्तिक आर्यन ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया है. इसमें ऐक्शन कहे जाने के बाद भी समर्थ अपना मास्क उतारना भूल जाते हैं. इसे देखकर वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगते हैं. कार्तिक ने ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
मास्क उतारना भूले पोटलू
भूल भुलैया 2 की पहले सप्ता कमाई के हर स्थान चर्चे हो रहे हैं. फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के साथ था. धाकड़ को जहां दर्शक नहीं मिल रहे वहीं भुल भुलैया 2 देखने भीड़ जुट रही है. कार्तिक आर्यन लोगों को इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज पोस्ट करके शुक्रिया बोल रहे हैं. अब एक और वीडियो में उन्होंने फिल्म से जुड़ा ब्लूपर शेयर किया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि ऐक्शन बोलने के बाद समर्थ दौड़ते हुए आते हैं और अपना डायलॉग बोलते हैं. तभी उन्हें याद दिलाया जाता है कि उन्होंने मास्क पहन रखा है.
मास्क देखकर हंसने लगे लोग
बता दें कि शूटिंग में कोविड-19 को देखते हुए लोग सेट्स पर मास्क पहने रहते हैं बस कैमरा के सामने उतारते हैं. ऐसे में समर्थ अपना मास्क हटाना भूल गए जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे. इसके बाद वह मास्क हटाते हैं और सीन दोबारा शूट होता है. इस वीडियो पर लोग फिल्म से जुड़े कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ ने बच्चे की प्रशंसा की है तो कुछ ने लिखा है कि वह फिल्म देखने जाने वाले हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा बने हैं. उनके और समर्थ के बीच की नोकझोक को काफी पसंद किया गया है.