अपने बहुत बढ़िया एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों और फिल्म इंडस्ट्री में स्थान बनाने वाले प्रसिद्ध अदाकार आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए दर्शकों के बीच अपनी नयी फिल्म लेकर आ गए हैं. पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड की नैया बॉक्स ऑफिस पर डूबती दिखाई दे रही है. ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली ‘डॉक्टर जी’ के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रहा है. जहां चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं पांचवें दिन भी फिल्म टिकट खिड़की पर पस्त नजर आ रही है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की-
डॉक्टर बन दर्शकों को लुभाने में असफल साबित हो रहे आयुष्मान
208
आयुष्मान खुराना सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. अपने अब तक के करियर में वह कई बार सिनेमाघरों में इस तरह की बहुत सी फिल्में लेकर आ चुके हैं. दर्शकों को आयुष्मान की ये फिल्में और उनके किरादर काफी पसंद भी आते हैं, लेकिन ‘डॉक्टर जी’ दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है. अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी ‘डॉक्टर जी’ ने पहले दिन 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. लेकिन फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को उछाल देखने को मिला था. जहां दूसरे दिन इसने 5.22 करोड़ रुपये का कारोबार था, वहीं रविवार आते-आते ‘डॉक्टर जी’ के कलेक्शन में वृद्धि हुई थी. फिल्म ने रविवार को 5.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
रविवार को मिली बढ़त के बाद फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली. इसका नतीजा यह हुआ कि आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ ने मंडे टेस्ट में फेल होते हुए महज 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं अब देशभर में 14 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार की कमाई और गिर गई है. फिल्म ने पांचवें दिन केवल 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि सुबह तक इन आंकड़ों में फेरबदल देखी जा सकती है. इसके हिसाब से फिल्म ने अभी तक कुल 18.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
previous post