169
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो चुके हैं। बीते कुछ वर्षों में एक के बाद एक अभिनेता की सभी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ढेर हो चुकी हैं।
ऐसे में अब अपने डूबते करियर को बचाने के लिए अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का सहारा लेने वाले हैं। खिलाड़ी कुमार जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’ और ‘आवारा पागल दीवाना 2’ में नजर आने वाले हैं। पिछले कुछ समय से ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।