शाहिद
कपूर और कृति सेनन
की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार
कमाई करने को तैयार
है। ऐसे में शाहिद
कपूर को लेकर खबरें
आ रही है कि
उन्होंने अपनी अगली फिल्म
लाने की योजना भी
शुरू कर दी है।
इस बार वह अक्षय
कुमार की फिल्म ओएमीजी
2 (OMG 2) के डायरेक्टर
रहे अमित राय के
साथ काम करने जा
रहे हैं।
छत्रपति शिवाजी बनेंगे शाहिद कपूर
रिपोर्ट
के अनुसार शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी
महाराज पर आधारित एक
ऐतिहासिक फिल्म के लिए फिल्म
ओएमजी 2 के डायरेक्टर अमित
राय से वार्ता कर
रहे हैं। इस फिल्म
का निर्माण अश्विन वर्दे अपने बैनर वकाओ
फिल्म्स के जरिए करेंगे।
यह पहली बार होगा
जब शाहिद कपूर को छत्रपति
शिवाजी महाराज के रोल में
फैंस पहली बार देखेंगे।
साथ ही शाहिद कपूर
को भी लगता है
कि इस फिल्म का
निर्देशन करने के लिए
अमित राय बिल्कुल परफेक्ट
हैं।