इंस्पिरेशन कहीं से भी मिल सकती है। एंटरटेनमेंट के साथ यदि यह मिले तो सोने पर सुहागा जैसी बात है। बहुत सारे लोगों का मन किताबें पढ़ने में नहीं लगता, लेकिन यदि उन्हें फिल्में या वेब सीरीज देखने का समय मिले तो वह उसका पूरा लाभ उठाते हैं। हाल के सालों में ऐसी वेबसीरीज आई हैं, जिन्हें युवाओं की लाइफ को ध्यान में कर प्लान किया गया और युवाओं ने इन्हें पसंद भी किया। ऐसे में यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो सेल्फ बुक्स या इंस्पिरेशनल किताबें नहीं पढ़ पाते लेकिन फिल्म और वेब सीरीज देखने में इंट्रेस्टेड हैं, तो इन्हें जरूर देखना चाहिए। यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर ऐसी सीरीज आई हैं, जो मोटिवेशनल हैं। इनमें एजुकेशन फील्ड में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरणा है और बिजनेस में तरक्की करने के लिए भी।
एस्पिरेंट्स (Aspirants)
यह कहानी एजुकेशन से जुड़ी है। इसमें तीन दोस्त हैं, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। कोई सफल हो जाता है तो कोई पिछड़ जाता है। लेकिन तीनों कैसे एक-दूसरे को संभालते हैं, यही एस्पिरेंट्स की कहानी है। यूट्यूब पर टीवीएफ के चैनल पर आप इसे देख सकते हैं।