अप्रैल के महीने में अबतक कई फिल्में ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। बीते सप्ताह ओटीटी पर जुबली सीरीज रिलीज हुई थी, जो अभी तक अपना तहलका मचा रही है। वहीं अब इस सप्ताह भी कई सारी कमाल की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं। यदि आप भी घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो यहां इस सप्ताह रिलीज हो रहे कंटेंट की पूरी लिस्ट देख सकते हैं…!
Rennervations: 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर ‘रेनरवेशंस’ नाम का एक हॉलीवुड शो स्ट्रीम होने जा रहा है। इस शो के इण्डिया स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के कद्दावर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा।
Manhut: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 13 अप्रैल को क्लाइमेक्स और थ्रिल से भरपूर वेब शो मैनहंट रिलीज होने जा रहा है। इस सीरीज के तीन पार्ट्स में बॉस्टन में हुई बॉम्बिंग हादसे को भिन्न-भिन्न तरह से दिखाया जाएगा।
Mrs Undercover: स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ 14 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में राधिका आप्टे (Radhika Apte), सुमीत व्यास (Sumit Vyas) के साथ राजेश शर्मा लीड रोल में दिखाई देंगे।
The Last Kingdom: हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म ‘द लास्ट किंगडम’ नेटफ्लिक्स पर 14 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म लास्ट किंगडम वेब सीरीज की सीक्वल है।
Timetrap: साइ-फाइ एक्शन फिल्म ‘टाइमट्रैप’ नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।
The Marvelous Mrs Maisel: अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अप्रैल को द मार्वलस मिसेज मेसल का पांचवा सीजन स्ट्रीम होने जा रहा है।
Kabja: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर कन्नड़ फिल्म अतिक्रमण 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अभी केवल कन्नड़ भाषा में ओटीटी पर रिलीज होगी।