बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नयी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने सिनेमाघरों में 25 अगस्त को दस्तक दे दी है। रिलीज के साथ ही ये मूवी छा गई है। इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का डबल डिजिट से खाता खुला है। कहा जा रहा है कि ये आयुष्मान खुराना के करियर की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के दूसरे दिन की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ने शनिवार को 14.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। पहले दिन मूवी की 10.69 करोड़ रुपये हुई थी। इस तरह दूसरे दिन ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिला है। फिल्म ने हिंदुस्तान में दो दिन में 24.71 का कलेक्शन कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।