Kalki 2898 AD Trailer : सिनेमाघरों में बीते कुछ हफ्तों से छाई ‘वीरानी’ अब खत्म होने वाली है! ओटीटी पर जहां पंचायत सीरीज ने धमाल मचाया है, वहीं बड़े पर्दे पर ‘Kalki 2898 AD’ कलेक्शन का तूफान ला सकती है. एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया. फिल्म पिछले वर्ष से ही खबरों में है और सिनेमाप्रेमी जानते हैं कि वो पहली बार अमिताभ बच्चन, साउथ के सपुरस्टार प्रभास और अदाकारा दीपिका पादुकोण को एक फिल्म में देखेंगे. कमल हासन और दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
Kalki 2898 AD के ट्रेलर ने महज एक दिन में यूट्यूब पर 2.3 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. यह नंबर इसलिए भी अहम है क्योंकि ये व्यूज फिल्म के हिंदी ट्रेलर को मिले हैं, जबकि इसे कई और भाषाओं में भी लाया जाएगा. 27 जून को रिलीज हो रही Kalki 2898 AD नाग अश्विन के निर्देशन में तैयार हुई है.