Badshah and Mrunal Thakur: बादशाह और मृणाल ठाकुर को शिल्पा शेट्टी की दीपावली पार्टी में एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। वायरल वीडियो ने रैपर और अदाकारा के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ा दीं। अब बादशाह ने इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर के साथ अपने अफेयर की खबरों पर सफाई दी है। 14 नवंबर, मंगलवार की सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मनोरंजक पोस्ट साझा किया।
बादशाह ने हंसते हुए इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ”डियर इंटरनेट, आपको एक बार फिर निराश करने के लिए खेद है लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।” हालांकि, बादशाह ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन पूरा इंटरनेट सोमवार से फिल्म ‘जर्सी’ की अदाकारा मृणाल ठाकुर के साथ उनके क्लिप के बारे में बात कर रहा है।