बीते वर्ष दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का शाहरुख खान संग ‘बेशरम रंग’ गाना रिलीज हुआ तो ऑरेंज बिकिनी की वजह से विवादों में आ गया। अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर नए वर्ष में भी हंगामा जारी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही खूब चर्चा में है। इस सबके बीच दीपिका ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया और नया वर्ष भी मनाया। दीपिका ने फैंस को नए वर्ष की शुभकामना देने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे रणवीर सिंह ने शूट किया है। इस वीडियो में दीपिका का कोजी अंदाज देख फैंस प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वह फुल स्लीव्स व्हाइट शर्ट पहने और येलो कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। समंदर की लहरों पर हिचकोले खाते हुए दीपिका ने अपने आंखों को मूंद रखा है। इस समय दीपिका बहुत प्यारी लग रही हैं, उनके साथ उपस्थित रणवीर सिंह ने अपनी प्यारी बीवी का वीडियो बना लिया।
दीपिका ने फैंस का शुक्रिया अदा किया
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बनाए वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘पिछले वर्ष की एक झलक, कम से कम अधिकांश दिनों में तो ऐसा ही रहा है, इससे अधिक मैं नए वर्ष में और क्या करने का इरादा रखती हूं’। इस वर्ष हम सभी फले फूलें और आभार के साथ जिएं।।हैप्पी न्यू ईयर’ इसके साथ ही नोट में लिखा ‘जन्मदिन पर बधाई देने के लिए हर एक का शुक्रिया’