आने वाला बुधवार एक तरफ जहाँ शाहरुख खान की खुशियों का दिन होगा वहीं दूसरी ओर 25 जनवरी सलमान खान के लिए भी विशेष होने जा रहा है. आनें वाले बुधवार को सलमान खान की ईद 2023 पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर जारी होने जा रहा है. सलमान खान भी शाहरुख खान की तरह 3 वर्ष बाद सिनेमाई परदे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म आखिरी थी, जो 2021 में प्रदर्शित हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक्सटेंडेड कैमियो किया था. 2020 में उनकी राधे : यूअर मोस्ट वांटेड भाई का प्रदर्शन हुआ था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे ओटीटी पर प्रदर्शित किया गया था. दबंग-3 सलमान की पूर्ण रूप से प्रदर्शित आखिरी फिल्म थी. बॉलीवुड मेगास्टार की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टीजर की रिलीज डेट फाइनल हो गई है और यह 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.
किसी का भाई किसी की जान का टीजर पठान के साथ होगा जारी
202
previous post