नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर और एक्ट्रेस शाहरुख खान की दोस्ती आज बी-टाउन में काफी प्रसिद्ध है। दोनों को अक्सर कई जगहों पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते भी देखा जा चुका है। लेकिन फिल्म ‘कल हो ना हो’ (Kal Ho Naa Ho) की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि शाहरुख ने करण जौहर को खूब फटकार लगाई थी। हालांकि करण की ये क्लास सैफ और प्रीति जिंटा की वजह से लगी थी।
करण जौहर की फिल्में टिकट खिड़की पर धमाल मचा देती हैं। इसके पीछे वजह है फिल्ममेकर का परफेक्शन। उनकी फिल्मों में कहानी, भूमिका और सींस एक दम परफेक्ट होते हैं। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करते हैं। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने कुछ कुछ होता है जैसी फिल्म बनाकर साबित कर दिया था कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। शाहरुख संग उनकी दोस्ती भी जगजाहिर है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब शाहरुख ने करण जौहर को खूब लताड़ा था। बात वर्ष 2003 की है। करण फिल्म ‘कल हो ना हो’ को लेकर काम कर रहे थे सेट पर सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और शाहरुख खान सब उपस्थित थे। लेकिन किसी एक बात शाहरुख ने करण को आड़े हाथ लिया था। ये सब देखकर करण फूट-फूट कर रोने लगे थे।
जब करण जौहर ने शेयर किया किस्सा
करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अपनी फिल्मों से जुड़ी कई कहानियां भी वह अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। ऐसे ही एक डांस रियलिटी शो के सेट पर अपनी फिल्म ‘कल हो ना हो’ से जुड़ा एक किस्सा बताया। करण ने बताया कि सेट पर सैफ अली खान और प्रीति जिंटा बार-बार अपने डायलॉग भूल रहे थे। ये देखकर शाहरुख खान को बहुत गु्स्सा आया और उन्होंने मुझे खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने मुझसे बोला कि ये क्या मजाक हो रहा है तुमने ही सबको बिगाड़कर रखा हुआ कि कोई अपना काम ठीक से नहीं कर रहा हैं। ऐसे काम करने पर इन्हें मिलेगा फिल्मफेयर अवॉर्ड मुझे नहीं। ये सुनकर मैं जोर-जोर से रोने लगा। हालांकि बाद में ऐसा हुआ भी बाद में शाहरुख को अवॉर्ड नहीं मिला और इन दोनों को अवॉर्ड मिला।
मल्टीस्टारर फिल्म ने किया था जबरदस्त कलेक्शन
साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38.55 करोड़ और पूरे विश्व में लगभग 53.54 करोड़ की कमाई की थी। करण जौहर की इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान के अतिरिक्त जया बच्चन, दारा सिंह, सतीश कौशिक, झनक शुक्ला, सोनाली ब्रेंद्रे, डेलनाज ईरानी, राजपाल यादव और संजय कपूर जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आई थीं। करण जौहर अपनी इस फिल्म के यादगार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
बता दें कि वर्ष 2003 में आई शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की इस फिल्म में अपार कामयाबी हासिल की। इस फिल्म के गाने, भूमिका और कहानी लोगों को बहुत पसंद आए थे। खासतौर पर इस फिल्म के गाने तो दिल को छू लेने वाले थे।