218
फरहान अख्तर ने डॉन-3 की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि इस बार फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे। फरहान ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। फरहान ने लिखा कि उन्होंने शाहरुख के साथ डॉन सीरीज की दो फिल्मों में काम किया।
यह दोनों फिल्में उनके दिल के काफी अधिक करीब हैं। अब वे डॉन की लिगेसी को नए अभिनेता के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि डॉन-3 में लीड अभिनेता कौन होगा, फरहान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।