नई दिल्लीः अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा एनिमल के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर अनेक लोग उनके निर्देशन को सराह रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने उनकी फिल्म को नकारा है। ज्यादातर लोगों की लिस्ट में वही लोग शामिल हैं जिन्होंने एनिमल की अलोचना की है, क्योंकि फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जो न तो परिवार और न ही बच्चों के सामने आप इसे देख सकते हैं। अनेक आलोचनाओं के बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और यंगस्टर्स खासकर इसके दिवाने हैं। फिल्म के विवादों में होने के बावजूद भी संदीप रेड्डी वांगा अब इसके सीक्वल को भी बनाया चाहते हैं और ये ख्वाहिश उन्होंने स्वयं ही बयां की है।
संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में साझा किया है कि वे वर्ष 2026 में रणबीर कपूर-स्टारर ‘एनिमल’ के सीक्वल में काम करेंगे। संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक पुरस्कार कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्हें एक पुरस्कार भी मिला। पुरस्कार स्वीकार करते समय मेजबानों ने उनसे रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ के सीक्वल, ‘एनिमल पार्क’ के बारे में कुछ डिटेल देने के लिए कहा, तभी उन्होंने कहा कि सीक्वल फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी। उन्होंने यह भी बोला कि ‘एनिमल पार्क’ ‘एनिमल’ से बड़ा और जंगली होगा, ऐसा दावा वो पहले भी कर चुके हैं।