Salman Khan Latest Photo: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं.
साथ ही अभिनेता सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए अपडेट शेयर करते रहते हैं. इस बीच अब एक बार फिर से सलमान खान ने अपनी फोटो को शेयर किया, जिस पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं.
सलमान खान ने शेयर की नयी फोटो
बता दें कि सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में सलमान खान व्हाइट टी-शर्ट पहनकर साइड में देखते हुए पोज दे रहे हैं. वहीं, इस फोटो में सलमान बिल्कुल सीरियस मूड में नजर आ रहे हैं. फैंस को सलमान की ये फोटो खूब पसंद आ रही हैं और लोग इस फोटो पर अब अपने खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
‘भाईजान की स्मार्टनेस का राज क्या है?’- यूजर
सलमान की फोटो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘भाईजान आपकी भिड़न्त कोई नहीं ले सकता है.’, वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- ‘भाईजान की स्मार्टनेस का राज क्या है?’ एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘विश्वास नहीं होता है सलमान भाई 57 वर्ष के हैं.’ एक और फैन ने लिखा है कि ‘भाईजान आपकी फिल्म का इन्तजार है.’
इस दिन रिलीज होगी सलमान की फिल्म
बता दें कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल और जगपति बाबू भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं.
फैंस बेसब्री से कर रहे फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का इंतजार
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा ने सलमान की लेडी लव का रोल निभाया है. वहीं, फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है. वहीं, अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इन्तजार कर रहे हैं.