Chatrapathi Box Office Collection Day 6: तेलुगू अभिनेता साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा बहुत बढ़िया भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं.
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है. चलिए जान लेते हैं कि बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने छठवें दिन कितनी कमाई की है.
छठवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठवें दिन 0.23 करोड़ की कमाई की है, जो कि और दिनों के मुकाबले बहुत कम है. वही, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 2.41 करोड़ हो गया है.
फिल्म की कमाई
इसी के साथ यदि इस फिल्म की पांच दिनों की कमाई की बात करें को ‘छत्रपति’ ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 60 लाख, तीसरे दिन 53 लाख और चौथे दिन 40 लाख रुपये और पांचवें दिन 26 लाख का कलेक्शन किया है.

वी।वी। विनायक ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी।वी। विनायक ने किया है. वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अतिरिक्त भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है. इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है.
12 मई को रिलीज हुई थी फिल्म
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को लेकर दर्शको में बहुत एक्साइटमेंट था. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई अब लगातार गिरती जा रही है. इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है.