Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर 2023 को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। देश और दुनिया भर के तमाम नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभ कामनाएं दीं। वहीं अब तमाम बॉलीवुड सितारे भी उन्हें पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं।
हीं अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ उम्र दे। आप इतनी ही निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें।” इसके अलावा सलमान खान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @नरेंद्र मोदी।” इसके अलावा कमल हासन, हेमा मालिनी, राजकुमार राव और टाइगर श्रॉफ जैसे तमाम कलाकारों ने पएम मोदी को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी।