आम लोगों से लेकर मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स तक मालदीव वेकशन मनाने जाते रहते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मालदीव और हिंदुस्तान के बीच एक जंग सा छिड़ गया है। दरअसल, हाल ही में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया और समुद्र तट से ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी लक्षदीप की सैर करने का भी आग्रह किया, जिसके बाद से इंटरनेट पर मालदीव ट्रेंड करने लगा। हालांकि इस बात से मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला महज़ूम माजिद खुश नहीं हैं और उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुस्तानियों पर हेटफुल और नस्लीय कमेंट्स भी किए। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर अक्षय कुमार और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया है।
अक्षय कुमार का ट्वीट
अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मालदीव के प्रमुख पब्लिक फिगर द्वारा भारतियों पर की गई कुछ हेटफुल और रेसिस्ट कमेंट के बारे में पता चला और ये सब जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि वे ऐसा उस राष्ट्र के साथ कर रहे हैं,जहां से उनके राष्ट्र में सबसे अधिक टूरिस्ट आते हैं। हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन बिना किसी कारण फैलाई गई नफरत को क्यों बर्दाश्त करें? मैं कई बार मालदीव गया हूं और हमेशा यहां की प्रशंसा की है, लेकिन अब डिग्निटी पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने का निर्णय करें और अपने स्वयं के टूरिज्म को सपोर्ट करें।’
सलमान खान ने किया पोस्ट शेयर
वहीं अक्षय कुमार के बाद अदाकार सलमान खान ने भी अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मालदीव को ताना मारा है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय पीएम नरेंद्र भाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हमारे हिंदुस्तान में हैं।’
जॉन अब्राहम ने भी मालदीव मुद्दे पर किया रिएक्ट
अक्षय कुमार और सलमान खान के अतिरिक्त जॉन अब्राहम ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सुंदर भारतीय समुद्र तटों की फोटोज़ शेयर की हैं और लिखा है, ‘अद्भुत भारतीय हॉस्पिटैलिटी,’अतिथि देवो भव’ के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ। लक्षद्वीप जाने लायक स्थान है।’