Ranveer Singh Nude Photoshoot: रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं जब से रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया है तब से वह और भी अधिक चर्चा में हैं. बता दें इस मामला में रणवीर सिंह के विरूद्ध कम्पलेन दर्ज कराई गई थी और अब इसी सिलसिले में शुक्रवार को मुंबई पुलिस अभिनेता के घर पर पहुंची जहां रणवीर उपस्थित नहीं थे जिसके बाद मुंबई पुलिस वापस लौट आई.
बता दें शुक्रवार को मुंबई पुलिस अभिनेता रणवीर सिंह के घर पहुचीं जहां पता चला कि वो शहर में नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक रणवीर के वापस लौटने पर उन्हें नोटिस देने के लिए फिर से मुंबई पुलिस उनके घर पर जाएगी. वहीं 22 अगस्त से पहले रणवीर को पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगा. वहीं रणवीर सिंह ने पुलिस को सूचित किया है की वो 16 अगस्त को नोटिस स्वीकार करेंगे. रणवीर सिंह को अभी तक नोटिस नहीं दिया गया है, लेकिन उन्होंने जानकारी दी है कि वह 16 तारीख को मुंबई लौट आएंगे और फिर नोटिस को स्वीकार कर पाएंगे.