नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार थीं। आज भी ये अदाकारा फिल्मों में एक्टिव हैं। फिल्मों में जबरदस्त प्रदर्शन करने के साथ-साथ ये अदाकारा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में शेयर की गई एक फोटो की वजह से नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर की मुसीबत बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा-
दरअसल, बीते 14 फरवरी को नीतू कपूर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में इस अदाकारा के साथ बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt), बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रणबीर कपूर पूरी तरह से नशे में धुत नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके सामने एक वाइन की ग्लास भी रखी दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ये अदाकारा कैप्शन में लिखती हैं, “माई वैलेंटाइन वर्ल्ड”।ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल करना प्रारम्भ कर दिया है। फोटो पर कमेंट कर कई यूजर्स ने रणबीर कपूर के साथ-साथ नीतू कपूर की भी जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने तो कमेंट कर रणबीर कपूर को विदेश के कल्चर को कम और हिंदुस्तान के कल्चर को अधिक अपनाने की नसीहत भी दे डाली।
पहली बार साथ नजर आएंगे श्रद्धा-रणबीर-
अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देगी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सीरीज की अगली पेशकश है।
वहीं यदि वर्क फ्रंट पर नीतू कपूर की बात करें तो इस अदाकारा को अंतिम बार पिछले वर्ष आई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स-`ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।