Manoj Bajpayee Film The Fable: इन दिनों अपनी सीरीज ‘किलर सूप’ (Killer Soup) की कामयाबी को एंजॉय कर रहे मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म ‘द फैबल’ (The Fable) ने रच दिया है। दरअसल, राम रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल (Berlin Film Festival) में किया जाएगा। खास बात यह है कि ये पहली भारतीय फिल्म होगी, जिसका प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है।
‘द फैबल’ का वर्ल्ड प्रीमियर एनकाउंटर्स कॉम्पिटिशन के 74वें वर्जन में होगा। ये पिछले 30 वर्षों में बर्लिनले के प्रमुख प्रतिस्पर्धी वर्गों में से एक में प्रीमियर होने वाली सिर्फ़ दूसरी भारतीय फिल्म है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फेस्टिवल 15 फरवरी को प्रारम्भ होगा, जो 25 फरवरी तक चलेगा। वहीं, इस बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा, ”द फैबल’ के कलाकारों में शामिल होना एक अनूठा अनुभव रहा है।