लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के दूसरे दिन के 3 बजे तक के आंकड़े आ चुके हैं. दोनों दिल की तुलना करें तो पहले दिन की अपेक्षा सेकंड डे बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई हुई. हालांकि इसकी वजह गुरुवार वर्किंग डे होना भी बताया जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि वीकेंड पर कमाई बढ़ सकती है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो यह इस वर्ष की दूसरी ग्रॉसर बन चुकी है. हालांकि पठान की कमाई से फिल्म काफी पीछे रही. लेकिन मूवी ने सेल्फी और शहजादा को पीछे छोड़ दिया. यहां जानें अब तक कहां पहुंची तू झूठी मैं मक्कार.
अब तक इतनी कमाई
फिल्म बिजनस ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, तू झूठी मैं मक्कार नैशनल चेन्स दूसरा दिन/ गुरुवार (वर्किंग डे) अपडेट 3 बजे तक.
PVR: 1.15 करोड़
INOX: 74 लाख
CINEPOLIS: 45 लाख (नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)
होली का पड़ा असर?
पहले दिन की कमाई थी, PVR में 1.82 करोड़, INOX में 1.20 करोड़, Cinepolis मे 76 लाख. तरण आदर्श के एक और ट्वीट के मुताबिक, तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन हिंदुस्तान में 15.75 करोड़ रुपये कमाए थे. उन्होंने लिखा था कि जिन जगहों पर होली बुधवार को खेली गई वहां फिल्म अच्छी चली जबकि मुंबई में होली सेलिब्रेशन मंगलवार को हुआ तो वहां फिल्म की कमाई कम हुई. फिल्म के लिए अब शनिवार और रविवार अहम दिन हैं. यही इसका भविष्य तय करेंगे.
पठान से दूर-दूर नहीं टक्कर
2023 में रिलीज होने वाली फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मुद्दे में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. फिल्म ने पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं शहजादा की कमाई 6 और सेल्फ 2.55 करोड़ रुपये कमा पाई थी. इस लिहाज से तू झूठी मैं मक्कार इस वर्ष पहले दिन कमाई के मुद्दे में नंबर 2 पर रही.