कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बहुत बड़े फैन हैं और ये बात वह स्वयं कई बार बोल चुके हैं। हमेशा से बॉलीवुड के रोमांस किंग के फैन रहे कार्तिक आर्यन की हाल ही में उनसे एक इवेंट में मुलाकात हुई। जहां शाहरुख बहुत ही गर्मजोशी से ‘भूल भुलैया 2’ स्टार से मिलते दिखे। इस इवेंट से दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें कार्तिक आर्यन को शाहरुख खान से बात करते देखा गया। वीडियो में कार्तिक, शाहरुख के कान में कुछ फुसफुसाते हैं, जिसके बाद शाहरुख प्यार से अदाकार के गाल छूते दिखे। अब कार्तिक ने बताया है कि आखिर इस दौरान उनकी बॉलीवुड के बादशाह के साथ क्या वार्ता हुई थी।
कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनकी शाहरुख खान से क्या बतचीत चल रही थी। कार्तिक कहते हैं – ‘मैंने उनसे पूछा कि क्या आपने मेरी भूल भुलैया 2 देखी है? इसके उत्तर में उन्होंने कहा- देखी बेटा, बहुत अच्छा है तू उसमें।’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई कार्तिक-शाहरुख की इस वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया गया था।