बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी प्रसिद्ध अदाकारा करीना कपूर खान बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। करीना सिर्फ़ 19 साल की थीं जब साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से उन्होंने अपने करियर का आरम्भ किया। तत्पश्चात, करीना कपूर खान ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘हलचल’, ‘चुप चुपके’, ‘जब वी मेट’ एवं ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्में दीं। करीना साल 2012 में सैफ अली खान के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं तथा अब उनके 2 बच्चे (जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान) हैं।
हालांकि समय के साथ उनकी व्यक्तिगत जीवन में बहुत कुछ बदल चुका है मगर वर्क फ्रंट पर करीना आज भी सक्रिय हैं। आनें वाले वेब सीरीज ‘जाने जान’ के साथ करीना कपूर खान अपना OTT डेब्यू करने को तैयार हैं। हेटर्स पूछते हैं कि करीना कपूर खान कब रिटायर होंगी? करीना ने एक साक्षात्कार के चलते इस प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि वो क्या कंडीशन होगी जब वह इस काम से रिटायर कर जाएंगी। करीना कपूर खान ने कहा कि वह आज तक इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग के लिए अपने उत्साह के कारण टिकी हुई हैं।