Rashmika Mandana at IPL 2023 Opening ceremony: हर किसी को भारतीय प्रीमियर लीग 2023 का बेसब्री से इन्तजार था। आज IPL की धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। ऐसे में अदाकारा रश्मिका मंदाना (rashmika mandanna) ने अपनी परफॉर्मेंस दीं। रश्मिका ने यहां अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ (Pushpa: The Rise) के हिट गाने ‘सामी सामी’ (Sami sami) पर खूब कमर मटकाई। इसके अतिरिक्त अदाकारा राजामौली की फिल्म RRR के नाटू-नाटू पर भी जमकर नांची।
इन स्टार्स का भी दिखा जलवा
कुल मिलाकर भारतीय प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी धमाकेदार रही। IPL की ऐसी सेरेमनी करीब 4 वर्ष बाद हुई है जिसमें फिल्मी सितारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी हैं। रश्मिका मंदाना के अतिरिक्त प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज से समा बांधा। इसके बाद अदाकारा तमन्ना भाटिया ने भी अपनी अदाओं से दर्शकों को मदहोश किया। आपको बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लोगों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ रहा।
अब होगा पहला मुकाबला
बात करें आईपीएल 2023 (IPL 2023) के पहले मुकाबले के बारे में तो वो गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबले को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारेगी। इसके अतिरिक्त बात करें रश्मिका के वर्कफ्रंट की जल्द ही वो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)के साथ दिखाई देंगी। इसके अतिरिक्त वो ‘पुष्पा पार्ट 2’ में भी नजर आएंगी।